संत रविदास जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

संत रविदास जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं


हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह की पूर्णिमा के दिन सम्पूर्ण भारत में 'रविदास जयंती' हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाती है। भारत के मध्ययुगीन संत परंपरा में रविदास जी का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। संत रविदास की गणना केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के महान संतों में की जाती है। उनकी विचारो के अनुवाद संसार की विभिन्न भाषाओं में पाए जाते हैं। संत रविदास एक समाज के न होकर पूरी मानवता के गुरु थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों व छुआ-छूत को समाप्त करने के लिए पहल की।

रविदास जयंती के दिन संत रविदास की झांकियां एवं शोभा-यात्रा निकाली जाती हैं।  अनेक मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन होता है तथा उनकी महिमा का गुणगान किया जाता है।

संत रविदास जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 

Comments