भारतीय जनता का गौरवमय राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

भारतीय जनता का गौरवमय राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस



अमर रहे गणतंत्र विधान 
26 जनवरी आज महान,

आजादी के बाद रचा 
भारत देश का संविधान,
अभिव्यक्ति का है अधिकार 
गरीब मध्यम हों धनवान ।

अपनी है जीवन शैली 
प्रगति के अवसर हैं समान,
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई 
लोकतंत्र में सबका मान ।

भाषा भाषी रंग वर्ण 
नर नारी अनपढ़ विद्वान,
ऊँच नीच का भेद नहीं 
सबका संरक्षक संविधान ।

Comments