आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस



देश में सन् 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
प्रोफेसर सी.वी. रमन ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। सर सी० वी० रमन महान वैज्ञानिक थे उनका

पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकटरमन था ।  वह प्रथम भारतीय थे जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में 'नोबेल पुरस्कार' प्राप्त किया।
रमण की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रति वर्ष 28 फरवरी को यह दिवस सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदके तत्वावधान में मनाया जाता है।
इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।
इस दिन विज्ञान संस्थान, प्रयोगशाला, विज्ञान अकादमी, स्कूल, कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता हैं। 

Comments